लिपिक संघ की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी घोषित…

बलरामपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी के निर्देश पर आज दिनांक 22/06/2018 को राजपुर में तहसील अध्यक्ष श्री अभिमन्यु यादव के द्वारा लिपिकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान तहसील कार्यकारिणी की घोषणा किया गया। बैठक में उपस्थित संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री के.आर. बारी ने कार्यकारिणी के सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
तहसील कार्यकारिणी राजपुर में संरक्षक श्री एस.एल. गुप्ता, सचिव रविश सक्सेना, उपाध्यक्ष श्री रामप्रसाद राम, उपाध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री रविकांत पुरी, संगठन सचिव श्री ओ.पी. मिश्रा, संगठन सचिव श्री प्रदीप चौधरी, संगठन सचिव श्री राहुल यादव, प्रचार सचिव श्री आशीष कुमार पटेल, प्रचार सचिव श्री अंजुलुस कुजूर, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शोभना एक्का, सचिव श्रीमती आशा लकड़ा की नियुक्ति किया गया।
उपस्थित लिपिकों के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर किये जा रहे आंदोलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहभागिता के साथ आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री के.आर. बारी के अतिरिक्त श्री अनुज गुप्ता, श्री अरविंद लकड़ा, श्री शिवनंद पैकरा, श्री महेंद्र पैकरा, श्री सोनी जी, श्री विवेक कच्छप, श्री मकनमशीह तिर्की, श्री कुशवाहा जी, श्रीमती मुक्ता बर्मन, कु. कलेश्री सहित राजपुर के अन्य लिपिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।