योगी आदित्यनाथ पहुचे रायपुर.. CM ने CM का किया स्वागत…

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुचे रायपुर..

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किया स्वागत..

रायपुर 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज अपने निवास में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों राज्यों की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया।  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने छत्तीसगढ़ दौरे में विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे.. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ तो भगवा ड्रेस में थे ही… छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी भगवा रंग की जैकेट पहने हुए थे… गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के सीएम के स्वागत के लिए हजारो बाइक सवार युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया.