केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का छत्तीसगढ़ दौरा टला..349 करोड़ की लागत से बनने वाली फ्लाई ओव्हर के भूमिपूजन के लिए पहुँचने वाले थे मंत्री..

दुर्ग -भिलाई..केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का 16 अगस्त को निर्धारित एक दिवसीय प्रवास रद्द कर दिया गया है..केंद्रीय परिवहन मंत्री नेहरू नगर भिलाई से चरोदा तक 349 करोड़ की लागत से बनने वाली फ्लाई ओव्हर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुँचने वाले थे…

बता दे की केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आने वाले थे..तथा अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री 349 करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाई ओव्हर की आधार शिला रखने वाले थे..इसके अलावा भिलाई में ही 3 फ्लाई ओव्हर का निर्माण भी होना है..
वही तय कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद फ्लाई ओव्हर के भूमिपूजन के कार्यक्रम को टाल दिया गया है..