अब रायपुर और कोरबा के बीच चलेगी नियमित ट्रेन.. सीएम की मांग पर रेलमंत्री की सौगात..

रायपुर.. प्रदेश में इन दिनों सूबे के मुखिया डॉक्टर रमन अटल विकास यात्रा को लेकर ..प्रदेश में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर निकले हुए है..वही खुद मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर उसका निराकरण कर रहे है..ताकि इससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके..

बता दे किसान की बीते दिनों प्रदेश के कोरबा में अटल विकास यात्रा में शामिल होने ..केंद्रीय रेल राज्य मंत्री पीयूष गोयल पहुँचे हुए थे .और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अटल विकास यात्रा के मंच को साझा किया था..इस दौरान स्थानीय लोगो ने सामूहिक तौर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के समक्ष कोरबा से प्रदेश की राजधानी के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को हफ्ते में तीन दिन की बजाय नियमित करने की मांग पर रेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी है..जिससे कोरबा ही नही जांजगीर चाम्पा जिले के निवासियों को लाभ मिल सकेगा..

इसके अलावा खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री पीयूष गोयल के इस फैसले का स्वागत किया है.. और यह हसदेव एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से हफ्ते में तीन दिन नही बल्कि रायपुर और कोरबा के मध्य नियमित रुप से चलेगी..