अतेक पैसा देख के अकबका गे रेहेव साहब’!..तब CM भूपेश ने कहा?…

रायपुर..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के दस दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर दिया..सहकारी समितियों ने लिंकिंग में जिन तीन लाख 57 हजार किसानों का पैसा काट लिया था, उसे आज उनके खातों में वापस जमा कर दिया गया..प्रदेश की 1276 सहकारी समितियों द्वारा किसानों की 1248 करोड़ रूपए की राशि लिंकिंग में काट ली गई थी.. उस राशि को आज उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन किसानों का लिंकिंग की राशि वापस की गई है, उनसे मोबाइल में बात कर हकीकत की जानकारी ली..

मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से छत्तीसगढ़ी में बात की, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने जब मुंगेली के किसान.. जगदीश गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके खाते में दो लाख 12 हजार 750 रूपए आज ही जमा हुए हैं। इसका मैसेज उनके मोबाइल में आया है.. गोस्वामी ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ’अकबका गे रेहेव साहब आज उही बेंक गे रेहेव अतेक पैसा कहा ले आगे ददा काल कहाले जउहर हो जही ऐसे कहिके। आज अपन वादा निभाके जेन प्रक्रिया हे तेने ला आप दिखा देव. जिन्दगी भर के पूरा निछावर कर देव, तेखर बर बारंबार बधाई.. मुख्यमंत्री ने कवर्धा के किसान डोमन सिंह यादव से बात की.. यादव ने बताया कि उनके खाते में आज 84 हजार 276 रूपए जमा हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी. बघेल ने चारामा के किसान श्री छन्नूलाल से भी बात की.. छन्नू लाल ने बताया कि उनके खाते में दो लाख 16 हजार 774 रूपए जमा होने का मैसेज उनके मोबाइल में आया है। सभी किसानों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।