देश दीपक सचिन, देश दीपक गुप्ता, सचिन गुप्ता, अम्बिकापुर, सरगुजा, desh deepak sachin, desh deepak gupta, sachin gupta, ambikapur, surguja,

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेल में सरगुजा के खिलाड़ी स्थान बनाएंगे – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहराष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेल में सरगुजा के खिलाड़ी स्थान बनाएंगे – मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री ने की जिला फुटबाल संघ सरगुजा की सराहना                     अम्बिकापुर 05 अक्टूबर 2017/ अदानी फुटबाल एकेडमी के फुटबाल खिलाड़ियों के द्वारा ईरान एवं डेनमार्क में अपनी खेल का शानदान प्रदर्शन किया गया है। आने वाले समय में निश्चय ही ये युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेल प्रतियोगिताओं में सरगुजा संभाग का नाम रोशन करेंगे। उक्ताशय के उद्गार आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने समापन समारोह के अवसर पर व्यक्त किया।           सरगुजा फुटबाल लीग प्रतियोगिता 2017 स्व. श्री अरूण प्रताप सिंहदेव की स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने सन् 1960 से संचालित होने वाले पुराने फुटबाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम की सराहना करते हुए कहा कि इस खेल मैदान में देश के नामचीन फुटबाल टीमों ने हिस्सा लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदानी फुटबाल एकेडमी के खिलाड़ियों ने ईरान एवं डेनमार्क में अपनी फुटबाल खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनां में अदानी फुटबाल एकेडमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने स्व. अरूण प्रताप सिंहदेव का स्मरण करते हुए उनका नमन किया। मुख्यमंत्री ने फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में खेलने वाले अदानी फुटबाल एकेडमी सीनियर एवं ट्रायबल टाइगर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिले के अन्य खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक सभा सांसद श्री कमलभान सिंह, राज्य सभा सांसद श्री रामविचार नेताम, महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह एवं संभागायुक्त सुश्री रीता शांडिल्य, आईजी श्री हिमांशु गुप्ता, जिला फुटबाल संघ के संरक्षक अनुराग सिंहदेव, फुटबाल संघ के पदाधिकारी, जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधि तथा जिले के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं  खिलाड़ी और आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिला फुटबाल संघ सरगुजा के तत्वाधान में आयोजित स्व. अरूण प्रताप सिंहदेव स्मृति सरगुजा फुटबाल लीग प्रतियोगिता का रोचक फाइनल मैच आज खेला गया। फाइनल मैच देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित हुए। फुटबाल के फाइनल मैच में अदानी सीनियर ने ट्रायबल टाइगर को 3-0 से परास्त कर दूसरी बार विजेता का खिताब अपने नाम किया। सरगुजा फुटबाल लीग प्रतियोगिता 2017 के खेल प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल 43 टीम ने हिस्सा लिया और कुल 8 टीमें सुपर लीग में पहुंची। जिसमें से 4 टीमें सेमी फाइनल में पहुंची और इस प्रकार 2 टीमें अदानी सीनियर एवं ट्रायबल टाइगर फाइनल में पहुंची थी। इस प्रतियोगिता के आज हुए फाइनल फुटबाल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मैच गांधी स्टेडियम में खेला गया, जहां हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति में खेले गए मैच में अदानी सीनियर ने ट्रायबल टाइगर को 3-0 से पराजित किया।

 

desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 2 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 3 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 4 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 5 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 6 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 7 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 8 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 9 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 10 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 11 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 12 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 13 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 14 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 15 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 16 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 17 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 3 1 desh deepak gupta sachin gupta ambikapur 4 1