DC vs CSK: IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे MS Dhoni, कोहली को छोड़ दिया पीछे; जीता खास अवॉर्ड

Match between Delhi and Chennai in IPL: IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हरा दिया है। दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 192 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में सीएसके की टीम 171 रन ही बना पाई। IPL 2024 में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने उतरे। जब वह ग्राउंड में बैटिंग करने उतरे तो फैंस धोनी-धोनी चिल्लाते हुए दिखाई दिए। फैंस बहुत ही ज्यादा खुश नजर आए। मैदान पर शानदार बल्लेबाजी से धोनी ने विराट कोहली को खास मामले में पीछे कर दिया है।

IPL 2024 में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर उतरते ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। जब भी वह स्ट्रोक लगा रहे थे तो फैंस का उत्साह चरम पर था। उन्होंने अपनी धाकड़ बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 16 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 231.25 रहा है।

विराट कोहली को छोड़ दिया पीछे

मैच में तीन छक्के लगाते ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। धोनी के आईपीएल में अब 242 छक्के हो गए हैं। वहीं विराट कोहली के आईपीएल में 241 छक्के हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:

क्रिस गेल- 357 छक्के
रोहित शर्मा- 261
एबी डिविलियर्स- 251
महेंद्र सिंह धोनी- 242
विराट कोहली- 241

धोनी ने जीता खास अवॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में स्ट्राइकर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। ये खास अवॉर्ड आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है, जिसने कम से कम मैच में 10 गेंद खेली हों। धोनी का स्ट्राइक रेट 231.25 रहा है, जो सबसे ज्यादा है और उन्होंने मैच में कुल 16 गेंदें खेली हैं।

इन्हें भी पढ़िए –छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, आज से महंगी हुई शराब, डायरेक्ट इस Link से Download करें शराब का दामों का Pdf फ़ाइल

Rashan Card: राशन कार्ड पर मिलेगी अंग्रेजी शराब, बेरोजगारों को दारू के ठेके! इस महिला प्रत्याशी ने किए गजब चुनावी वादे

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चों को मिली राहत, स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, विभाग ने जारी किया आदेश

IMD Weather Update: बदल रहा है मौसम का मिजाज! कई राज्यों में पारा 40 पार, बारिश के साथ लू के आसार; IMD का अलर्ट