अमरकंटक.. नर्मदा और सोन नदियों का यह उद्गम आदिकाल से ऋ़षि-मुनियों की तपोभूमि

 

अमरकंटक

भारत की प्रमुख सात नदियों में से अनुपम नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकण्टक प्रसिद्ध तीर्थ और नयनाभिराम पर्यटन स्थल है। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील के दक्षिण-पूर्वी भाग में मैकल पर्वतमालाओं में स्थित अमरकण्टक भारत के पवित्र स्थलों में गिना जाता है। नर्मदा और सोन नदियों का यह उद्गम आदिकाल से ऋ़षि-मुनियों की तपोभूमि रहा है। नर्मदा का उद्गम यहां एक कुंड से तथा सोनभद्रा का पर्वत शिखर से हैं।

दर्शनीय स्थल

अमरकण्टक के मन्दिर जिलकी संख्या 24 हैं। कपिलधारा जलप्रपात, सोन मुंग, माई की बगिया, कबीरा चौरा, भृगु कमण्डल औश्र पुष्कर बांध देखने योग्य हैं। घाटी में बसे अमरकण्टक ग्राम में भव्य शिखरों वाले मंदिर और कई धर्मशालाएं हैंं।

 

कैसे पहुंचे

 

वायु सेवा:-जबलपुर (228 कि.मी.)एवं रायपुर (230 कि.मी.) निकटतम हवाई अड्डे हैं। जबलपुर का हवाई अड्डा आजकल बंद है।

रेल सेवा:- दक्षिण-पूर्व रेलवे के कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर पेन्ड्रा रोड (42 कि.मी.) निकटतम रेलवे स्टेशन हैं।

सड़क मार्ग:- अमरकंटक के लिए रीवा, इलाहाबाद, मण्डला, सिवनी, रायपुर, बिलासपुर, शहडोल, कटनी एवं जबलपुर से सीधी बस सेवा उपलब्ध है।

ठहरने के लिए:-मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के होटल, विश्राम गृह, नगर पंचायत की धर्मशाला एवं कई अन्य धर्मशालाएं तथा आश्रम में हैं