‘पत्नी मेरे जेब से पैसा चुरा लेती है, पता भी नहीं चलता’ राजस्व मंत्री ने सुनाई पैसे चुराने की व्यथा, कहा- पत्नियों के यही काम है, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का मानना है कि पत्नियों का काम पति की जेब से पैसा सरकाना (चुराना) होता है। मंत्री की पत्नी भी उनके जेब से पैसे सरकाती हैं। प्रभारी जिला दमोह पहुंचे राज्य के परिवहन व राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री अपने परिवार का भेद खोलते सुने जा सकते हैं। मंत्री कहते हैं कि उनकी पत्नी उनकी जेब से 2500 रुपए सरका (चुरा) लेती हैं और उनको पता भी नहीं लगता। पत्नियों का यही काम होता है। महिलाएं छोटी-छोटी बचत करने में बहुत माहिर होती हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल के राजस्व व परीवहन एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह बीते 1 नवंबर को स्थापना दिवस के अवसर पर दमोह पहुंचे हुए थे। यहां पर वह विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होते हुए। जिला मुख्यालय के मानस भवन में आयोजित स्व सहायता समूह बैंक ऋण वितरण समारोह में मंत्री शामिल हुए। यहां मंत्री गोविंद ने महिलओं को आत्म निर्भर बनाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि महिलाएं छोटी-छोटी बचत करने में माहिर होती हैं। मंत्री जी यहीं नहीं रुके और समूह और बचत की चर्चा करते हुए स्वयं की आप बीती सुना डाली।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मेरी पत्नी भी मेरे जेब से पैसे सरका (चुरा) लेती हैं और मुझे पता भी नहीं लगता। कार्यक्रम में मौजूद लोग यह बात सुनकर हसने लगे। पत्नियां इस तरह से छोटी छोटी बचत करती हैं। यह पैसा महिलाएं वेवजह खर्च नहीं करती। बल्कि घर के आवश्यक कार्यो पर यह पैसा खर्च करती हैं। महिलाये अब स्व सहायता समूहों के माध्यम से धीरे धीरे आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान मैंने अपने क्षेत्र में महिलाओं को हैंड सेनेटाइजर, मास्क व अन्य जरूरी वस्तुएं बनाकर बाजार में बेचते देखा। महिलाएं छोटा-छोटा काम करके भी बड़ी बचत करती हैं।