15 साल की लड़की से कहा शादी करूँगा, फ़िर किया दुष्कर्म; मोबाइल से खुला राज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में 15 साल की लड़की के इश्क के चक्कर ने युवक को जेल पहुंचा दिया। युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। फिर परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस झूठी प्रेम कहानी का राज मोबाइल से खुला तो परिजन थाने पहुंच गए। उनकी FIR पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हसौद क्षेत्र निवासी युवक शुभम बंजारे ने 15 साल की लड़की को झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद दोनों मोबाइल पर बातें भी करने लगे। आरोपी शुभम ने 11 अक्टूबर को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही किसी को बताने से भी मना किया।

इसके बाद भी लड़की से आरोपी शुभम बात कर रहा था। लड़की ने व्हॉट्सएप पर उसकी डीपी भी लगा रखी थी। इस बीच परिजनों ने लड़की के मोबाइल में उसकी फोटो देखी तो पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद मामला खुला। लड़की ने परिजनों को दुष्कर्म और बताने पर जान से मारने की धमकी देने की बात की भी बताई। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंच गए।