Politics: मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक हुए बीजेपी में शामिल

मध्यप्रदेश/सागर: सागर में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने बीजेपी जॉइन कर लिया है। विधायक बृज बिहारी पटेरिया सागर के देवरी से विधायक थे, अब वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि, 1998 कांग्रेस के टिकट पर बृज बिहारी पटेरिया चुनाव जीते थे। पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक थे। जहां एक तरफ देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर आगामी चुनाव की रणनीति बना रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी से नाराज चल रहे नेता पार्टी का दामन छोड़ दूसरे दल में शामिल हो रहें है।

सागर जिले में लगातार कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, कुछ महीने पहले पूर्व मंत्री अरुणोदय चौबे ने भी पार्टी छोड़ी थी। अब एक ओर वरिष्ठ विधायक के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस कप एक और धक्का लगा है।