मध्यप्रदेश मे 22 पुलिस अधिकारियो के तबादले।

MP POLICE TRANSFER LIST
MP-POLICE

22 पुलिस अधिकारी के तबादले

 

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 21 और राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की है। गृह विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। श्री स्वर्ण सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सामुदायिक पुलिसिंग पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। इसी तरह डॉ. एस.के. श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/संचालक खेल एवं युवक कल्याण को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विसबल भोपाल, श्रीमती अनुराधा शंकर पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिदेशक सीआईडी पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

श्री एस.एम. अफजल पुलिस महानिरीक्षक चम्बल रेंज मुरैना को पुलिस महानिरीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल, श्री आलोक रंजन पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय, श्री आर.के. गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज को पुलिस महानिरीक्षक एपीटीसी इंदौर, श्री पवन कुमार श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक एपीटीसी इंदौर को पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज, श्री डी.सी. सागर पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक चम्बल रेंज मुरैना, श्री अनिल कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक सायबर सेल पुलिस मुख्यालय को पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स भोपाल एवं पुमनि पीटीआरआई का अतिरिक्त प्रभार, श्री एम.एस. कंवर पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन सेवाएँ इंदौर को पुलिस महानिरीक्षक सामुदायिक पुलिसिंग इंदौर, श्रीमती आशा माथुर पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध सीआईडी इंदौर को पुलिस महानिरीक्षक प्रबंध पुलिस मुख्यालय भोपाल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल ग्वालियर रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज पदस्थ किया गया है।

 

श्री आर.पी. सिंह सेनानी 29वीं वाहिनी विसबल दतिया को पुलिस अधीक्षक दतिया, श्री अभय सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पुलिस अधीक्षक देवास, श्री अविनाश शर्मा को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर को पुलिस अधीक्षक शाजापुर, श्री अनिल माहेश्वरी पुलिस अधीक्षक देवास को सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर, श्री ए.पी. सिंह सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल धार को सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल सागर, श्री संजय तिवारी पुलिस अधीक्षक शाजापुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री अंशुमान सिंह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को पुलिस अधीक्षक दक्षिण भोपाल, श्री अनिल सिंह कुशवाह पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर, श्रीमती कृष्णावेनी देसावातू पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स नीमच को सेनानी 34वीं वाहिनी विसबल धार एवं श्री अनुराग शर्मा उप सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिण्ड को सेनानी 8वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है। श्री पुरूषोत्तम शर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सामुदायिक पुलिसिंग के प्रभार से मुक्त होंगे।

3 पुलिस अधिकारी को प्रवर श्रेणी और 4 को कनिष्ठ वेतनमान स्वीकृत

राज्य शासन ने एक जनवरी, 2014 से भारतीय पुलिस सेवा के 3 अधिकारी को प्रवर श्रेणी वेतनमान तथा 4 को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में ग्रेड-पे स्वीकृत किये हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया।

श्री प्रमोद वर्मा सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, श्री जे.एस. कुश्वाह पुलिस अधीक्षक बड़वानी एवं श्री राकेश प्रताप सिंह सेनानी 29वीं वाहिनी विसबल दतिया को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है। श्री सुशान्त कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक राजगढ़, श्री आशीष पुलिस अधीक्षक भिण्ड, श्री रविशंकर डेहरिया सेनानी 9वीं वाहिनी विसबल रीवा और श्री संजय तिवारी पुलिस अधीक्षक शाजापुर को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड पे-बेंड स्वीकृत किया गया है।

देश मे करना हो सैर सपाटा या बिताना हो छुट्टी तो क्लिक करे… https://fatafatnews.com/?cat=19