नई ई.व्ही.एम. में मल्टी पोस्ट, मल्टी वोट और मल्टी रिजल्ट की सुविधा.

भोपाल : सोमवार, जुलाई 28

 

  • भोपाल पहुँची ई.व्ही.एम. 

आधुनिक ई.व्ही.एम. मशीन से देश में पहली बार मध्यप्रदेश में होंगे नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन। इन मशीनों में है मल्टी पोस्ट, मल्टी वोट और मल्टी रिजल्ट की सुविधा। एक ई.व्ही.एम. से 8 पद के लिये चुनाव हो सकता है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री जी.पी. श्रीवास्तव ने यह बातें पुराने बेनजीर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बतायी। वहाँ पर हैदराबाद से आयी ई.व्ही.एम. का भण्डारण किया गया है। पहली खेप में 600 ई.व्ही.एम. मशीन आयी हैं।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ई.व्ही.एम. से नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन का फैसला करने के पहले आयोग द्वारा मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और कलेक्टर्स से व्यापक विमर्श किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान केन्द्र पर मतगणना नहीं होगी।EVM 1

कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े ने कहा कि पत्रकार इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे सभी मतदाता नई मशीनों की कार्य-प्रणाली और उनकी खूबियों से अवगत हो सकें। उप सचिव श्री दीपक सक्सेना ने बताया कि ई.व्ही.एम. ट्रेनिंग एण्ड मॉनीटरिंग एप्लीकेशन टूल बनाया गया है। हर जिले में ई.व्ही.एम. स्टोर रूम को एक यूनिक नम्बर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दो चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। अपर कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय सिंह ने भण्डारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

EVM 351 हजार ई.व्ही.एम. का होगा उपयोग

प्रदेश में लगभग 51 हजार ई.व्ही.एम. के उपयोग का आकलन किया गया है। यह ई.व्ही.एम. विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में उपयोग की गई मशीन से अधिक उन्नत है। इनमें मल्टी पोस्ट, मल्टी वोट और मल्टी रिजल्ट की सुविधा। एक साथ 8 पद का चुनाव हो सकता है। नोटा का भी उपयोग होगा। मशीन में ब्रेल लिपि की भी सुविधा रहेगी। हमेशा बैटरी स्टेटस बतायेगी। मेमोरी कंट्रोल यूनिट और डिटेचेबल मेमोरी मॉडयूल (डी.एम.एम.) में सुरक्षित रहेगी। डी.एम.एम. का एक बार ही उपयोग किया जायेगा। प्रत्येक चुनाव में अलग-अलग डी.एम.एम. मशीन में लगाये जायेंगे।

राज्य-स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रो. संजय दीक्षित ने बताया कि एक कंट्रोल यूनिट के साथ 4 मतदान यूनिट लग सकती है। मशीन चुनाव प्रारंभ और अंत का समय भी बतायेगी। नगरीय निकाय के महापौर-अध्यक्ष, पार्षद और पंचायत के जिला तथा जनपद पंचायत सदस्य एवं सरपंच का चुनाव ई.व्ही.एम. से होगा। पंच का चुनाव मत-पत्र से होगा।