खूंखार विलेन की बेटी, फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू, 1 रोल ने रातोंरात बनाया सुपरस्टार, पिता के स्टारडम को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली. बॉलीवुड की क्यूट,बबली एक्ट्रेस जिन्होंने साल 2010 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन वो कहते है ना कि वक्त और समय से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता, कुछ ऐसा ही इनके साथ हुआ। बेहतरीन एक्टिंग और बेहद खूबसूरत होने के बाद भी एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म फ्लॉप साबित हुई। हालांकि एक्ट्रेस के पिता इंडस्ट्री के जाने माने विलेन हैं। बावजूद इसके डब्यू के 3 साल बाद तक उन्हें पहचान नहीं मिली।

फेमस स्टार की इस बेटी यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हैं। साल 2013 में एक ही फिल्म से ये एक्ट्रेस रातोंरात स्टार बन गई थीं। फिल्म में नजर आए उनके अपोजिट हीरो की भी इसी फिल्म से किस्मत का सितारा चमका था। छोटे बजट में बनी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। देकर इतिहास रचने वाली इस फिल्म में नजर आ चुकी एक्ट्रेस आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई हैं।

एक रोल और बन गईं टॉप स्टार

साल 2013 में आरोही का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री के खूंखार विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर हैं। एक्ट्रेस को पहचान साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली थी। इसी फिल्म से एक्टर आदित्य रॉय कपूर की किस्मत भी चमक उठी थी। इस फिल्म से पहले भी श्रद्धा कपूर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी थीं, लेकिन उनकी फिल्में कब आई और कब गईं किसी को पता नहीं चला। इस एक फिल्म में आरोही का किरदार निभाकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी।

2010 में की थी करियर की शुरुआत

बहुत से लोगों को लगता है कि ‘आशिकी 2’ से ही श्रद्धा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, लेकिन कम ही लोग जानते है कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी, लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद साल 2013 में इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि वह आज टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

पिता के स्टारडम को भी दिया पछाड़

श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर भी इंडस्ट्री के टॉप विलेन रह चुके हैं. बॉलीवुड में एक दौर में उनका सिक्का चलता था। उनका स्टारडम ऐसा था कि हर फिल्म में बतौर विलेन उनकी भूमिका तय होती थी, लेकिन खुद शक्ति कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर ये बात कही थी कि उनकी बेटी ने उनके स्टारडम को भी पछाड़ दिया है। पहले लोग उसे शक्ति कपूर की बेटी के तौर पर जानते थे, जबकि लोग आज मुझे श्रद्धा कपूर के पिता के तौर पर जानते हैं और मुझे इस बात पर गर्व होता है।