मुंबई को छोड़ अनिल कपूर ने दुबई में खरीदा फ्लैट

खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने दुबई में एक दो बेडरुम वाला फ्लैट खरीदा है। अनिल की पत्नी सुनीता कपूर ने यह डील फाइनल की है।

अनिल कपूर का मानना है कि मुंबई में अच्छी प्रॉपर्टी खरीदना तो अब अमीरों के बस का भी नहीं रहा है।

अनिल ने कहा ‘मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना तो अब अमीरों के बूते से भी बाहर ही बात हो गई है।’ ऐसे में मैंने और सुनीता ने बेटी सोनम कपूर के लिए यह स्थान चुना। यह हमें बेहतर लगा।

इस पर अनिल कपूर का कहना है ‘मैं तो एक एक्टर हूं। मैं बिजनेस नहीं जानता हूं मगर मेरी पत्नी एक सिंधी है। वो इस मामले को थोड़ा ज्यादा समझती है।’ अनिल ने दुबई को अपना ‘सेकंड होम’ बताया।

अनिल कपूर ने बताया ‘इस प्रोजेक्ट के चैयरमैन ने मुझे बताया था कि इसमें स्पेनिश तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे जगह का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किए जाने की बात की गई है। इसलिए हमने इसे खरीदा है।’