शख़्स का हैरान करने वाला दावा : 2027 में ही खत्म हो जाएगी दुनिया! 6 साल बाद सिर्फ जिंदा रहेगा ये आखरी इंसान

फ़टाफ़ट डेस्क। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो भविष्य से लौटने का दावा करते हैं। इसके अलावा कई दावे पृथ्वी के नष्ट होने के भी किये जाते हैं। कहीं उल्कापिंड गिरने से तो कहीं किसी अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से पृथ्वी और इंसान के खत्म होने की बात कही जाती है। इस बीच अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटोक पर एक शख्स ने दावा किया है कि वो 2027 से लौटकर आया है और उस समय पृथ्वी पर बचा रहने वाला वो आखिरी शख्स होगा। उसने अपने इस दावे को प्रूव करने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे वो 2027 में रिकॉर्ड किया हुआ बता रहा है।

टिकटोक यूजर ने खुद को खाली गलियों में घूमते हुए रिकॉर्ड किया। शख्स ने बताया कि 2027 में वो दुनिया का आखिरी जिंदा इंसान रहेगा। उसने जो वीडियो बनाया है उसमें सिर्फ खाली गलियां दिखाई दे रही थी। साथ ही सड़कों पर कार पार्क किये हुए नजर आए। लेकिन इस वीडियो में कोई और इंसान नजर नहीं आया। शख्स का कहना है कि वो 2027 में आखिरी जिंदा इंसान रहेगा।

टिकटोक पर @unicosobreviviente नाम से अकाउंट बनाए शख्स का नाम जेवियर (Javier) बताया जा रहा है। उसने वीडियो में कहा कि ये इस दुनिया में उसके अकेले रहने का 219वां दिन है। इस वीडियो में वो खाली सड़कों पर अकेला घूमता नजर आया। इसके बाद वो बच्चों के पार्क में दिखाई दिया, जहां उसके अलावा कोई और इंसान नहीं था। जेवियर ने अपने अकाउंट पर टाइम ट्रेवल के कई वीडियो अपलोड किये हैं। उसका दावा है कि वो 2027 से लौट चुका है और सिर्फ 6 साल में ही पृथ्वी से इंसान खत्म हो जाएंगे।

जेवियर के वीडियोज के आधार पर कई लोग उसकी बातों पर यकीन करते हैं। वहीं कई का कहना है कि ये सिर्फ मशहूर होने के लिए बनाई जा रही कहानियां हैं। एक यूजर ने जेवियर द्वारा अपलोड किये वीडियोज में से एक में समुद्र से जहाज गुजरते हुए देखे जाने का दावा किया। वहीं एक ने कहा कि जेवियर खाली रेस्त्रां में जाकर अपने वीडियोज रिकॉर्ड करता है। अगर ये वीडियोज भविष्य में जाकर बनाए गए हैं तो किसी भी जगह पर धूल क्यों नहीं नजर आती है? भले ही जेवियर के वीडियोज पर लोगों को अविश्वास है, इसके बावजूद उसके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो को उसने स्पेन में रिकॉर्ड किया हुआ बताया जिसे अभी तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।