मैगी और कॉफी के शौकीनों को झटका… अब देने पड़ेंगे ज्यादा दाम, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा?

फटाफट डेस्क. हिंदुस्तान यूनीलिवर और नेस्ले ने ने चाय, कॉपी, मिल्क और नूडल्स की कीमतें 14 मार्च से बढ़ा दी हैं। CNBC-TV 18 के मुताबिक, HUL ने Bru कॉफी की कीमतें 3-7% तक बढ़ा दी हैं। वहीं ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमतें भी 3-4% तक बढ़ गई हैं। इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं। वहीं ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ गई हैं।

ब्रूक बॉन्ड वेरिएंट के अलग-अलग चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं। HUL ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी को बढ़ी कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।

नेस्ले ने कितना बढ़ाया दाम?

वहीं दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दिया है। नेस्ले इंडिया ने मिल्क और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ा दी हैं।

कीमतें बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 रुपए के बजाय 14 रुपए चुकाना होगा। वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत 3 रुपए यानी 12.5% बढ़ दई गई है। जबकि अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए के बजाय 105 रुपए चुकाना होगा। इस हिसाब से इसका दाम 9.4% बढ़ा है।

मिल्क पाउडर की भी बढ़ी कीमतें

नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं। वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाना होगा। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए चुकाना होगा।