इंडिया गठबंधन को झारखण्ड में भी झटका, अलग हुई ये पार्टी; अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

रांची. India Alliance: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, भाकपा ने झारखंड में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से अलग होने का ऐलान करते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की 14 लोकसभा सीट में से आठ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बता दें कि लोकसभा में भाकपा का झारखंड से कोई सांसद नहीं है। वहीं इंडिया गठबंधन से भाकपा का अलग होना विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ जहां भाकपा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं झामुमो ने भाकपा के नेतृत्व पर निशाना साधा है।

Mahtari Vandan Yojna: प्रधानमंत्री ने किया एक क्लिक, महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त पहुंची महिलाओं के खाते में

सीट बंटवारे पर बात नहीं होने से नाराज

भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि ‘‘हमने अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस और ‘महागठबंधन’ ने अभी तक सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं की है। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि यह निर्णय यहां पार्टी की प्रदेश कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। भाकपा रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पाठक ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 16 मार्च के बाद किया जाएगा।

Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के खाते में इस दिन ट्रांसफर होगा 3716 करोड़ रुपए

झामुमो ने भाकपा पर उठाए सवाल

इस बीच, झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि भाकपा की प्रदेश इकाई का यह निर्णय पार्टी के भीतर अनुशासन पर सवाल खड़े करता है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि “यह मेरी समझ से परे है. क्या प्रदेश इकाई इस तरह के फैसले ले सकती है। सीट बंटवारे पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा पहले से ही चल रही है।” राज्य की 14 लोकसभा सीट में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 11, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पास एक, झामुमो के पास एक और कांग्रेस के पास एक सीट है। हालांकि कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

छत्तीसगढ़: भ्रष्टाचार को लेकर विधायक ने दिखाए कड़े तेवर, घटिया नाली निर्माण पर चला बुलडोजर

धर्मांतरण को लेकर कोतवाली में बवाल… शिकायत पर अपराध दर्ज

इन प्रोसेस को करके बनाएं Vyapam में New Profile? इसके बाद ID पासवर्ड से लॉगिन करके 2 मिनट में भरे फॉर्म, डायरेक्ट इस Link से करें Registration