Mahtari Vandan Yojna: प्रधानमंत्री ने किया एक क्लिक, महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त पहुंची महिलाओं के खाते में

अनिल उपाध्याय/सीतापुर. महतारी वंदन योजना लागू होने के उपलक्ष्य में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सांस्कृतिक भवन में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार टोप्पो थे। जिन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में महिलाओं का जितना सम्मान हुआ है वो अपने आप मे एक मिशाल है। महिला सशक्तिकरण से लेकर महिलाओं का उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में केंद्र की मोदी सरकार ने अभूतपूर्व काम किये है। इसी कड़ी में आज महिलाओं को मजबूती प्रदान करने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना लागू की है। जिसके तहत 10 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी जी के एक क्लिक से प्रदेश की लाखों माता बहनों के खाते में इस योजना की राशि जमा हो गई।

उन्होंने बताया कि, मेरे विधानसभा क्षेत्र से 67 हजार 5 सौ माताओं बहनों को इस योजना का सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि, आज भारत का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री के मजबूत हाथों में है। जिनके नेतृत्व में भारत का चहुँमुखी विकास हो रहा है। इन दस सालो में भारत ने जो हासिल किए है वो पिछली सरकारों के लिए एक सपने जैसा था। उन्होंने कहा कि, आने वाले समय मे भी हमे ऐसे मजबूत नेता को चुनना है। जो हमारे देश को एक नई ऊंचाई पर ले जा सके। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शांति देवी भाजपा नेता सुनील गुप्ता नीरू मिस्त्री पार्षद रूपेश गुप्ता स्नेहलता गुप्ता अमृता पैंकरा ललिता तिवारी सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर सीईओ जनपद पंचायत एस के मरकाम सीएमओ जीवनलाल यादव समेत काफी संख्या में भाजपा नेता अधिकारी कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़िए – Krshak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ के 24.72 लाख किसानों के खाते में इस दिन ट्रांसफर होगा 3716 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़: भ्रष्टाचार को लेकर विधायक ने दिखाए कड़े तेवर, घटिया नाली निर्माण पर चला बुलडोजर

इन प्रोसेस को करके बनाएं Vyapam में New Profile ? इसके बाद ID पासवर्ड से लॉगिन करके 2 मिनट में भरे फॉर्म, डायरेक्ट इस Link से करें Registration

EX Deputy CM ने पीएम Modi पर साधा निशाना, बोले-“धोखे से दूसरों का हक छीनना मोदी की पुरानी आदत”