BJP की 111 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी: कंगना रनौत को मौका, वरुण गांधी का टिकट कटा, देखिए पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरों को जगह दी गयी है। बीजेपी की तरफ से कुछ मंत्रियों और कुछ सांसदों का टिकट काट लिया गया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, अश्विनी चौबे का टिकट कट गया है। वहीं पार्टी ने वरूण गांधी को भी बेटिकट कर दिया है। वहीं कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी बदले गए हैं। पार्टी की तरफ से झारखंड के दुमका सीट पर पहले घोषित उम्मीदवार सुनील सोरेन का टिकट काटकर सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए -बृहस्पत की घर वापसी..लड़ेंगे चुनाव…औपचारिक ऐलान बाकी.. प्रत्याशी ने टिकट वापस करने के दिए संकेत!..

प्रमुख चेहरे जिन्हें बीजेपी ने दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी की पांचवी लिस्ट में पार्टी ने बिहार के बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम का ऐलान किया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को पाटलीपुत्रा और रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्वी चंपारण से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को नवादा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़िए – अधिकारियों से पहुंच का धौंस दिखाकर, 4 दिन ड्यूटी कर शिक्षिका सप्ताह भर के Signature कर घर में फरमाते हैं आराम

हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का टिकट कट गया है उनकी जगह पर अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया गया है। पीलीभीत से वरूण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। सुल्तानपुर से मेनका गांधी को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

देखिए प्रत्याशियों की लिस्ट-

इसे भी पढ़िए – Delhi Metro में अब फ़्री में Oyo वाली सुविधा! फर्श पर लेट गई युवती, फिर…,अकेले में ही देखें वीडियो