मौसम विभाग की चेतावनी : इस राज्यों के लोग रहे सावधान, मौसम में होगा ऐसा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। देश में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों, पंजाब, उत्तर हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में घने कोहरे छाए रहने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ने के आसार है, जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड में अधिकांश स्थानों, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। पंजाब, गुजरात क्षेत्र और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस तक) दर्ज किया गया। 

गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के अधिकांश स्थानों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक) था। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, रायलसीमा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3 डिग्री सेल्सियस) था। देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के भिवानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा पश्चिम मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों, हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, माहे और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े। 

पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। जबकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी कोहरा देखा गया। इसी अवधि में अमृतसर, झाँसी में दृश्यता का स्तर प्रत्येक में 25 मीटर दर्ज किया गया। 

पटियाला, सुंदरनगर, चूरू, पूर्णिया, अगरतला, पिलानी, भिवानी, पालम, कानपुर, कूच बिहार और पारादीप प्रत्येक में  दृश्यता का स्तर 50 मीटर रहा। अंबाला, चंडीगढ़, गंगानगर, हिसार, दिल्ली (सफदरजंग), लखनऊ, फुर्सतगंज, भोपाल, जलपाईगुड़ी, ग्वालियर, डिब्रूगढ़, कैलाशहर और इंफाल में दृश्यता का स्तर 200 दर्ज किया गया। उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मुख्यत: मौसम शुष्क रहा।