‘मुझसे रिलेशन बनाओ’… लड़की नहीं मानी तो व्हाट्सऐप पर भेज दिया अश्लील हरकत करते हुए Video

नोएडा (उत्तरप्रदेश)। नोएडा में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की को हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते हुए वीडियो भेजने के आरोप में एमबीए के 26 वर्षीय छात्र को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। आरोपी को जानने वाली लड़की ने कहा कि, व्हाट्सऐप पर भेजे गए इस वीडियो से उसे गहरा सदमा लगा। पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 मार्च को हुई थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शिकायतकर्ता लड़की की पिछले दो साल से आरोपी से दोस्ती थी, मगर हाल ही में लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया, क्योंकि उसे उसका व्यवहार पसंद नहीं आया। हालांकि, आरोपी लड़के ने कथित तौर पर लड़की को 19 मार्च को जिम जाने के लिए कहा और वह मान गई, यह सोचकर कि, उसे एक मौका देना चाहिए।

फेज-3 पुलिस स्टेशन के प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि, हमें रविवार (27 मार्च) को एक शिकायत मिली, जहां पीड़ित लड़की ने कहा कि, उसकी पिछले दो वर्षों से 26 वर्षीय शख्स के साथ दोस्ती थी, मगर फिर उसने लड़के से बात करना बंद कर दिया। हाल ही में जब लड़की ने फिर से लड़के से बात की, तो लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध विकसित करने के लिए कहा, जिसे लड़की ने अस्वीकार कर दिया। लड़की ने स्पष्ट तौर पर कहा कि, वह उसके साथ केवल दोस्ती रखना चाहती है और उसे अपना नंबर बता दिया, ताकि वे फिर से दोस्ती शुरू कर सकें।

हालांकि, 21 मार्च को तड़के करीब 2.40 बजे आरोपी लड़के ने व्हाट्सऐप के गायब होने वाले मैसेज फीचर का इस्तेमाल करते हुए लड़की को अश्लील वीडियो भेज दिया। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा, ‘जब मैंने संदेश खोला तो यह उसका हस्तमैथुन करते हुए एक वीडियो था। मैं हैरान थी और सदमे में चली गई और फिर पुलिस को इसकी रिपोर्ट करने का फैसला किया।

पुलिस ने तब आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (एक महिला का शील भंग करना) और 509 (शब्दों, इशारों या कृत्य के माध्यम से एक महिला की शील भंग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एसएचओ ने कहा कि, आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था और उसे सोमवार सुबह सेक्टर 61 में गढ़ी चौराहे से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र है। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।