दीदी को डर नहीं लगता क्या? स्कूटी पर स्टंट करती लड़की का Video हुआ वायरल, लोगों ने लिए जमकर मजे

आप कभी भी सड़कों पर निकलिए, आपको एक या फिर दो लड़के ऐसे दिख ही जाएंगे जो बाइक खतरनाक स्टंट करते हो। कोई आपके पास से रफ्तार में बाइक निकालेगा तो कोई बाइक को लहराते हुए चलाएगा। कुछ लोग तो अपने दोनों हाथों को हैंडल से हटाकर बाइक को रफ्तार में चलाते हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिसने सड़क पर ऐसा नजारा नहीं देखा हो। इस समय सोशल मीडिया पर खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाने का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इसमें थोड़ा सा बदलाव है। वायरल हो रहा वीडियो किसी लड़के का नहीं बल्कि एक लड़की का है जो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

स्कूटी पर लड़की ने किया खतरनाक स्टंट

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की खतरनाक तरीके से स्कूटी चला रही है। बार-बार वह हैंडल से दोनों हाथों को हटाकर हवा में लहराती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं स्कूटी की रफ्तार भी अच्छी-खासी है। अगर गलती से लड़की का बैलेंस बिगड़ जाता तो उसका बहुत बुरा एक्सीडेंट हो सकता था। मगर उसे एक्सीडेंट की कोई चिंता नहीं है और बेफिक्र होकर स्कूटी पर स्टंट कर रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो-

लोगों ने लिए खूब मजे

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ब्रेक तो पैर से ही लगाना है, हाथ से क्या ही करेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- देखो भाई विग लगाके कोई लड़का है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- नया नया टीम इंश्योरेंस करा के निकली है दीदी। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे पता है, मेरी तरह सब गिरने का इंतजार कर रहे थे।

इन्हें भी पढ़िए – छत्तीसगढ़: शुष्क दिवस, इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें…

छत्तीसगढ़: विष्णु सरकार के सुशासन में KCC लोन के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला; जांच हुई तो जाएंगे जेल

छत्तीसगढ़ में SGG यूनिवर्सिटी का कारनामा: बीएससी के स्टूडेंट्स के साथ हो गया खेला, एग्जाम में न्यू की जगह ओल्ड कोर्स का बंटा प्रश्न पत्र

आखिर विनय के बाद बृहस्पत की घर वापसी कब? सम्भव है या असंभव! कुनबे को जोड़ने में जुटी कांग्रेस