आखिर विनय के बाद बृहस्पत की घर वापसी कब? सम्भव है या असंभव! कुनबे को जोड़ने में जुटी कांग्रेस

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..देश मे लोकसभा चुनावो का ऐलान हो गया है..7 चरणों के चुनाव के बाद 4 जून को देश की सियासत पर किसकी सियासत होगी यह तय हो जाएगा..ऐसे में अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अनुशंसा के बाद अपने निष्कासित नेताओ की घर वापसी का रास्ता खोल दिया है..और कांग्रेस ने इस सम्बंध में तीन नेताओ की बहाली की है..जिनमे पूर्व मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल,रामशरण यादव,प्रेमचंद जायसी की बहाली की है..

बता दे कि विनय जायसवाल ने प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन सह प्रभारी पर विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट नही मिलने पर कई गम्भीर आरोप लगाए थे,वही बिलासपुर से महापौर रामशरण यादव ने भी तत्कालीन प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर पैसों की लेनदेन का आरोप लगाया था..पर अब इनकी घर वापसी हो गई है!..

लोकसभा चुनाव से पहले निष्कासित कांग्रेसियों की घर वापसी अभियान पर अब सवाल उठना लाज़मी है..क्योंकि रामानुजगंज से विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृहस्पत सिंह का निष्कासन अबतक रद्द नही किया गया है..बृहस्पत ने भी विधानसभा चुनाव2023 में कांग्रेस की करारी हार के बाद तत्कालीन प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर गम्भीर आरोप लगाए थे..उन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भी कई गम्भीर आरोप लगाए थे..ऐसे में उनकी अबतक घर वापसी क्यो नही हुई ..यह सबसे बड़ा सवाल है?..बृहस्पत सिह की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों में होती है,बृहस्पत ने सरगुजा पैलेस के खिलाफ मोर्चा भी खोल रखा था..और सूत्र बताते है कि यही वजह रही कि बृहस्पत की विधानसभा चुनाव में विधायक रहते ही टिकट काट दी गई..,जबकि बृहस्पत पिछले कुछ वर्षों से रामानुजगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस का चेहरा रहे..उनके बलबूते कांग्रेस को क्षेत्र में अलग पहचान मिली..

फिलहाल पूर्व विधायक विनय जायसवाल की घर वापसी के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिह के घर वापसी की चर्चा भी सुर्खियों में है..लेकिन उनकी घर वापसी कब तक यह तो आलाकमान ही जाने!.

इन्हें भी पढ़िए- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को तगड़ा झटका: 1 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन, पढ़िए- क्या बोले BJP लोकसभा प्रत्याशी बघेल

108MP वाला फोन सब पर पड़ रहा है भारी: आज पहली सेल में मिल रही ऑफर्स की भरमार, जानिए- कीमत और फीचर्स

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल: इन तारीखों में बारिश के आसार, यहां सताएगी गर्मी, जानिए पूरा अपडेट

पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती: प्रमुख शहरों के साथ जानिए कहां सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल, मोबाईल पर ऐसे करें चेक

NH पर बाराती गाड़ी और ट्रैक्टर में भिड़ंत: भीषण हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल