छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल: इन तारीखों में बारिश के आसार, यहां सताएगी गर्मी, जानिए पूरा अपडेट

दिल्ली की सर्दी मशहूर है। गर्मी का हाल भी छिपा नहीं है। आधा मार्च बीत चुका है। गर्मी ने ट्रेलर दिखा दिया है। सूरज का तेज ताप महसूस होने लगा है। 18 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है। दिल्ली की बात करें तो पारा सोमवार से चढ़ने लगेगा और वीकेंड तक 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 18 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30° पहुंच सकता है।

इन राज्यों में भी सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में भी दिन के तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, देश के कई हिस्सों में अधिकतम या दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे है, तो कुछ जगह एकदम सामान्य है। लेकिन, उत्तर भारत में हर जगह धीरे-धीरे गर्मी अपने तेवर चढ़ाती रहेगी।

रेन अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान, 18 से 20 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 18 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 और 18 मार्च के दौरान विदर्भ में और 18 से 19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि संभव है।

मौसम का हाल बताने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। 18 से 21 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है। केरल में 17 से 18 मार्च के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। 18 से 22 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हवा का हाल भी जानिए

एक्यूआईसीएन के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली का सत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 230 सेहत के लिहाज से बेहद खराब स्थिति में रहा। 24 घंटे का औसत AQI रविवार शाम 4 बजे 193 (मध्यम) दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़िए – पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती: प्रमुख शहरों के साथ जानिए कहां सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल, मोबाईल पर ऐसे करें चेक

NH पर बाराती गाड़ी और ट्रैक्टर में भिड़ंत: भीषण हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, फिर हत्या की आशंका: पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया, आक्रोशित लोगों ने घेरा थाना

जीत गए WPL 2024 का खिताब: RCB पर हुई पैसों की बारिश, प्राइज मनी में मिले इतने करोड़