हैवानियत की सारी हदें पार..! हाथरस की बेटी को अभी इंसाफ मिला भी नहीं एक और बेटी हुई इस घटना की शिकार

फटाफट डेस्क : एक बार फिर , लोगों की हैवनिया सामने आई है , एक बार नहीं न जाने कितनी बार, मासूम बेटियां दरिंदगी का शिकार होती आई है। अभी हाथरस की दलित बेटी और उसके परिवार को इंसाफ भी नहीं मिला की वही एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला उप्र के बलरामपुर का है यहां बीती रात 22 वर्षीय युवती का गैंग रेप हुआ है।पहले ही मनीषा के साथ हुई दरिंदगी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है उसके बाद इस घटना ने तो खलबली ही मचा दी है। अब लोगों का धैर्य खोता जा रहा है।

ये रेपिस्ट ऐसे थे जिन्होंने पहले अधमरा किया फिर अस्पताल ले गए, हालत बिगड़ने पर घर में फेक दिया। जिसके बाद बेटी की मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सवाल यह है कि वो दिन कब आएगा जब बेटियां महफूज होंगी। उन्हें सुरक्षा कब मिलेगी , क्या वो दिन कभी आएगा ? एक दरिंदे वो होते है जो इस तरह का घिनौना कृत्य करते है दूसरे वो जिनका फर्ज होते हुए भी वो देश की बेटियों की रक्षा नहीं कर पाते। इस समय सबसे ज्यादा आवश्यक बात मुजरिमो को कड़ी से कड़ी सजा देना है।


बताया जा रहा है 2 लड़कों ने पहले युवती के साथ गैंग रेप किया, फिर उसे अस्पताल ले गए.जब उन्हें लगा की अब ये नहीं बचेगी तो रिक्से में बैठा कर घर में भेज दिया।जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़की के दोस्तों ने ही इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। लड़की के परिजनों से बात करने पर पता चला कि लड़की किसी प्राइवेट फॉर्म में काम करती थी जहाँ से कल वो देर रात तक वापस नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने फ़ोन में संपर्क करने की कोशिस की लेकिन दुर्भाग्यवश फोन से संपर्क नहीं हो पाया, थोड़ी देर बाद लड़की एक रिक्से पर आई, परिजनों ने बताया की उसके हाँथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था और लड़की की हालत बहुत खराब लग रही थी, परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाते उससे पहले ही लड़की ने दम तोड़ दिया।हलांकि साहिल और शहिद नाम के दोनों अपराधियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इन आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।