उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…. छात्रों के लिए खुशख़बरी: छत्तीसगढ़ के 52 कॉलेजों में तीन हज़ार से ज्यादा सीट…..

Higher education department :– छत्तीसगढ़ राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 52 महाविद्यालयों में 3 हजार से ज्यादा सीटों में वृद्धि की है। शिक्षण सत्र 2022- 2023 में प्रवेश जिन छात्रों ने अपना प्रवेश नहीं करा पाए हैं या मेरिट सूची में नाम नहीं हैं। सूचि देखिए और संबंधित कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन करा लें। जिन कालेजों का नाम है इस सूची में उन सभी कॉलेजों के प्रथम वर्ष/सेमेस्टर की सीटों की संख्या में वृद्धि की गई हैं। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कॉलेजों में भी सीटों में वृद्धि की गई हैं। ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन कि सीटों को बढ़ाया गया हैं। जिन कालेजों की सीटों में वृद्धि की गई हैं वो शासन के साथ-साथ स्ववित्तीय व जनभागीदारी मद से भी संचालित होगी।


जिस-जिस महाविद्यालयों की सीट बढ़ाई गई हैं। उनमें फर्नीचर तथा उपकरण कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था संस्था को अपने स्वयं के खर्च से करना होगा। भविष्य में किसी भी आवर्ती या अनावर्ती व्यय के लिए भी कोई व्यय नही दिया जाएगा। जिन कॉलेजों में सीट वृद्धि की गई हैं उनके प्राचार्यों को विश्विद्यालय से संबंद्धता लेने को कहा गया है।



देखिए लिस्ट किन-किन कॉलेजों का नाम हैं ...