Chhattisgarh News: फिल्म पठान में भगवा रंग के विवाद पर सीएम बघेल की एंट्री, BJP पर निशाना साधते हुए कही ये बात…

Raipur News: फ़िल्म पठान में भगवा रंग को लेकर चल रहे विवाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी एंट्री मारी हैं। भगवा रंग के मामले में सीएम भूपेश बघेल की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी देश के जो मुद्दे नहीं हैं। उन्हें सामने लाकर जनता को धूमिल करने का काम करती है। कोई व्यक्ति किसी भी कलर का कपड़ा पहन लेता है तो इन्हें मुद्दा बनाती हैं।

सीएम भूपेश ने कहा, कपड़ा पहनना और कपड़ा धारण करना के बीच अंतर है, जो साधु, संत; समाज, घर, परिवार को त्याग देता है वह कपड़ा धारण करते हैं भगवा रंग स्वीकार करता है। सीएम ने ये भी कहा की ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहन के वसूली का काम कर रहे हैं। ये लोग बताएं इन्होंने क्या त्याग किया है? वहीं सीएम भूपेश ने बीजेपी के सांसद और विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि, BJP के जो अदाकार सांसद और विधायक बन के बैठे हैं। उन्होंने जिन हीरोइनों के साथ भगवा कलर के कपड़ों में डांस किया है। इस पर उनकी क्या विचार है? रंगों से किसी का जाति, धर्म तय नहीं करना चाहिए। कोई व्यक्ति अगर किसी रंग का कपड़ा पहन ले तो उस पर इस प्रकार की राय नहीं दी जानी चाहिए।

बता दें कि, फ़िल्म पठान के हीरोइन दीपिका पादुकोण ने एक गाने में भगवा रंग के कपड़े पहने। जिसके बाद से बजरंग दल के लोगो ने फ़िल्म का बहिष्कार किया हैं और भगवा रंग को लेकर अब फ़िल्म विवादों में भी आ गया हैं। इसी के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। सीएम भिलाई में गुरुघासी दास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां पत्रकारों के सवाल में उन्होंने ये जवाब दिया हैं। वहीं आपको बताते चले कि छत्तीसगढ़ में भी फ़िल्म बैन को लेकर शिवसेना के लोगो ने सिनेमा संचालको को धमकी दी हैं।