पुलिस की कलाई में रक्षासूत्र बाँध महिला मोर्चा ने मनाया राखी का का पर्व…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवं मंडल प्रभारी महिला मोर्चा नीरू मिस्त्री के नेतृत्व में थाना परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा ने जनता की हिफाजत के अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात एक करने वाले पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर राखी का पर्व मनाया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की सदस्यों ने थाना प्रभारी रूपेश नारंग ,उपनिरीक्षक गोविंद साहू समेत सभी जवानों की कलाई में रक्षासूत्र बाँधा और सभी के जीवन मे सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की मुनेश्वरी पैंकरा, स्नेहलता गुप्ता, संध्या जायसवाल, सरिता कंसारी, सुनीता सोनवानी, इलू गुप्ता, सुरेश सोनवानी आदि उपस्थित थे।