सरगुज़ा : दो बाइक में आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत… पति की मौत.. पत्नी गंभीर

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. खेत से काम कर घर लौट रहे मोपेड सवार दंपति एवं तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवकों की आमने सामने हुई भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में मोपेड सवार 59 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई वही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार मिशन हॉस्पिटल अम्बिकापुर में जारी है। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक को भी गम्भीर चोट लगी है जिसे इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में जानकारी अनुसार ग्राम चैनपुर निवासी 59 वर्षीय समूएल लकड़ा अपनी 55 वर्षीय पत्नी श्रीमती विलचेन लकड़ा के साथ खेत से कम कर शाम 5 बजे अपने मोपेड वाहन से वापस घर आ रहे थे। इसी दरम्यान तेज रफ्तार से जा रही बाइक क्र CG 15 C 4213 अनियंत्रित होकर मोपेड से जा भिड़ी।घटना के दौरान बाइक में चालक समेत दो युवक सवार थे। आमने सामने हुई बाइक मोपेड की भिड़ंत में मोपेड सवार समूएल लकड़ा एवं उनकी पत्नी समेत बाइक चालक डमरूनाथ चौहान गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहाँ स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने समूएल को मृत घोषित कर दिया। वही गम्भीर रूप से घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।इस घटना में घायल बाइक चालक का भी उपचार जारी है जबकि उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बहरहाल पुलिस ने ईस मामले में बाइक चालक के विरुद्ध धारा 279, 304-A एवं 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।