अचानक तहसील परिसर पहुंचे कलेक्टर… बिना मास्क पहने अधिकारी-कर्मचारियों का कटा चालान

सूरजपुर। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सूरजपुर तहसील कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया तथा मास्क नहीं पहनने और आधा अधूरे मास्क पहने अधिकारी, कर्मचारियों को समझाइश दी एवं जुर्माना स्वरूप चालान काटा गया। कलेक्टर ने सूरजपुर तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी जांच किया।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय में आने, परिसर को साफ सफाई रखने तथा स्वयं कोरोना के गाइड लाइन का पालन करने निर्देशित किया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को नियमित मास्क पहनने, सेनीटाइज करने तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने समझाइश देकर प्रेरित करने कहा है।

इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी अनिल बारी, नायाब तहसीलदार ओ०पी० सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।