Big Breaking : SDM की गाड़ी और बाइक में ज़ोरदार भिड़ंत… किशोर गंभीर… वाहन में सवार थी SDM

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर एसडीएम के वाहन ने आज एक किशोर को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे किशोर बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना के बाद घायल को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज तो चल रहा है.. लेकिन चोट इतनी गंभीर है कि वो किसी से बातचीत कर पाने मे असमर्थ है।

img 20210315 2031113398020417276591791

जानकारी के मुताबिक आज सीतापुर एसडीएम दीपिका नेताम सीतापुर से मैनपाट की ओर जा रही थी.. और मैनपाट के नर्मदापुर का रहने वाला 20 वर्षीय किशोर राजेश यादव अपने किसी काम से सीतापुर की ओर आ रहा था। तभी जजगा गांव के पास एसडीएम की तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के ड्रायवर ने सामने मोटरसाईकिल से आ रहे राजेश यादव को ठोकर मार दी। जिससे राजेश चारपहिया वाहन की चपेट मे आ गया.. और उसके सिर पैर और छाती मे गंभीर चोट आई है। सामाचार लिखे जाने तक वो किसी से बातचीत भी नहीं कर पा रहा था।

img 20210315 203124897230811066265031772

इधर इस घटना के बाद आस पास के लोगो की मदद से घायल को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया और राजेश यादव के परिजनो को इस दुर्घटना की सूचना दी गई। लिहाजा अपने बेटे के हादसे की खबर मिलते ही राजेश यादव के पिता दिनेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे.. और इलाज का खर्च एसडीएम द्वारा वहन करने की गुहार भी लगाई है।

देखिए वीडियो-