आजादी 70-याद करों कुर्बानी के अभियान की तैयारियां शुरू..!

अम्बिकापुर

आजादी 70-याद करों कुर्बानी के अभियान अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल अम्बिकापुर की बैठक का आयोजन मण्डल प्रभारी प्रशांत शंकर त्रिपाठी व मण्डल अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा के उपस्थिति में किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को एक ऐसे कार्यक्रम का दायित्व सौपा है जिसे आयोजित कर हमारे कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुये शहीदों की जीवन गाथा व उनके पराक्रम से अवगत होने का सौभाग्य मिलेगा।
विद्यानंद मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 14, 15 ,18 व 21 अगस्त को क्रमषः मषाल रैली, स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन व तिरंगा यात्रा का विभिन्न मोर्चो द्वारा आयोजन कर जनता को राष्ट्रवाद का संदेश दिया जाएगा।

विनोद हर्ष ने कहा कि नवप्रवर्तन स्वतंत्रता के इस विचार का उत्सव मनाने के लिए अनुभव सिद्ध सिद्धांत होना जरूरी है। इस अभियान को जनजन तक पंहुचाने के लिए हमें कार्यकर्ता, आमजनता के साथ-साथ प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मिडिया व सोशल मिडिया का कुशलता पूर्वक सहयोग लेने की आवष्यकता है।
जन्मेजय मिश्रा ने कहा कि हम सब को मिलकर इन राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जिम्मेदारी से इस प्रकार पूर्ण करना है कि इसका संदेष समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। निष्चल सिंह ने कहा कि आजादी 70 के राष्ट्रीय अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर युवा व छात्र संगठन 14 अगस्त को जिला व मण्डलों में उपस्थित होकर निकाले जाने वाली मषाल रैली के द्वारा देष पर हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रवाद का संदेश देंगे।
कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री शैलेष कुमार सिंह, व आभार प्रदर्षन अभिषेक जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर करता राम गुप्ता, मंजुषा भगत, आषा शुक्ला, प्रेमलता गुप्ता, विषाल गोस्वामी, प्रताप सिंह, संदीप ताम्रकार, सिकंदर जायसवाल, ममता तिवारी, सुभांगी बिहाड़े, अंजनी दुबे, सुमित पाठक, विकास वर्मा, मनोज कंसारी, अवधेष सोनकर, अषोक सोनी, भारती सोनवानी, स्वरूप कांत थामस, पप्पु कष्यप, किंजल पाण्डेय, महेष जायसवाल, भोला कष्यप, रविन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती कुमकुम आईच, अनिता शुक्ला, कांति किण्डो, गौतम विष्वकर्मा, मनोज सोनी, सतीष मिश्रा, सुनील अग्रवाल, दिब्यांषु केषरी, दीवाकर गुप्ता, संजु वर्मा, रोचक गुप्ता, गोलु यादव, अभिमन्यु श्रीवास्तव, अतुल सिंह, सहित बड़ी संख्या में मण्डल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।