छत्तीसगढ़ : शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने थाने में खाया जहर… गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर : राजधानी के गंज थाने में शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने जहर खा लिया। घटना के बाद पीड़ित युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। पीडित युवक का नाम देवेन्द्र नारायण वर्मा है।

जानकारी के मुताबिक घटना गंज थाना क्षेत्र की है। कबीर नगर निवासी देवेंद्र नारायण वर्मा पेशे से राज मिस्त्री है। पीड़ित गंज थाने में एक शिकायत लेकर पहुंचा हुआ था। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक गोकुल साहू नाम के व्यक्ति का उसने मकान बनाया था। मकान का काम पूरा हो चुका है, लेकिन मकान मालिक गोकुल उसे बचे हुए रूपयो का भुगतान अब तक नहीं किया है।

इस शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित और गोकुल साहू को आज थाने बुलाया था। इस बीच पीड़ित देवेंद्र ने अपने पास रखे जहर का सेवन कर लिया। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी गंज पुलिस को हुई तो पीड़ित को में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ पर उसका इलाज जारी है।