छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर…पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री, पूर्व सीएम ने Tweet कर दी बधाई…

रायपुर.. आज छत्तीसगढ़ का 20वां स्थापना दिवस है.. इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर बधाई दिया है…

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा –

छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि प्राचीन काल से विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा यह प्रदेश उन्नति और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ता रहे।

IMG 20201101 WA0002

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा –

छत्तीसगढ़ के सभी बहनों व भाईयों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ राज्य की अद्भुत और जीवंत संस्कृति पर पूरे देश को गर्व है। मैं राज्य की जनता और प्रदेश के निरंतर कल्याण व प्रगति की कामना करता हूँ।

IMG 20201101 WA0001

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने लिखा –

छत्तीसगढ़ विराट और अनूठी संस्कृति अपने में समेटे है। आज हमारा प्रदेश 20 वर्ष का हो गया।

स्व.अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की जिस सपने के साथ स्थापना की, हमने 15 साल तक उस सपने को पूरा करने के लिए अथक मेहनत की।

आज स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के मेरे सभी भाई-बहनों को अंनत शुभकामनाएं।

IMG 20201101 WA0000