छत्तीसगढ़ में ED छापे पर कांग्रेस आक्रोशित, SIT जांच की मांग, पीएम का पुतला दहन, ईडी दफ्तर का घेराव

रायपुर. ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी हैं। कांग्रेस नेताओं पर छापा पड़ने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कल सोमवार को युवा कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का घेराव किया था। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हैं प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला सहकारी अध्यक्ष पंकज शर्मा शामिल हुए हैं।वही इस मामलें में कांग्रेस ने एसआईटी जांच की मांग की है। महापौर एजाज ढेबर ने एसपी को ज्ञापन सौंपा हैं। ढेबर ने कहा- राष्ट्रीय अधिवेशन को फ्लॉप करने की साजिश रची गयी है। ईडी छापे के जरिये अधिवेशन को प्रभावित करना है चाहती हैं।
हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे।

IMG 20230221 WA0025

बता दे कि कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रवक्ता आर.पी. सिंह, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के यहां ईडी की छापेमार कार्यवाई हुई है। नेता आर.पी. सिंह को ईडी दफ्तर भी ले जाया गया था।

वही राजनांदगांव के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के सामने NSUI ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।