छत्तीसगढ़ : गैलेंटरी अवॉर्ड से सम्मानित होंगे एसपी अभिषेक मीणा.. इन पुलिस अफ़सरो को मिला सम्मान

Gallantry Award honored SP Abhishek Meena

रायपुर। कोरबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा (SP Abhishek Meena) को पुलिस मैडल ऑफ गैलेंटरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज देश भर में उत्कृष्ठ पुलिस सेवा के लिए चुने गए अफसरों के नाम की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान दिया जा रहा है।

इसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के अलावा इंस्पेक्टर मलिक राम और सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ध्रुव के नाम भी शामिल हैं। इन्होंने नक्सल मोर्चे पर सेवा देते हुए बेहतरीन काम किया है। इसी काम की वजह से इन्हे इस राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चुना गया है। (SP Abhishek Meena)

आईपीएस अभिषेक मीणा फिलहाल कोरबा के एसपी हैं। इससे पहले वे नारायणपुर के अलावा बस्तर के अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे हैं और एंटी नक्सल ऑपरेशन में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई है। मीणा एसपी रहते हुए नक्सल मोर्चे पर जवानों के साथ खुद भी मैदान में उतरते थे। (Gallantry Award honored SP Abhishek Meena)