Congress 85th Plenary Session: आज राजधानी में राहुल गांधी की विशाल रैली, जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर- कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का आज तीसरा और आखरी दिन है।महाधिवेशन में आज तीन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। कृषि और किसान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, युवा, शिक्षा और रोजगार के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सुबह 9.35 बजे से अधिवेशन का पहला सेशन शुरू हो जाएगा। सुबह साढ़े 10 बजे राहुल गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के संबोधन के बाद सुबह 11 बजे फिर प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

दोपहर 1.50 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाधिवेशन समापन भाषण देंगे। दोपहर 2 बजे राष्ट्रगान के साथ महाधिवेशन का समापन होगा। इसके साथ ही आपको बता दे कि कांग्रेस की आमसभा और रैली भी निकलेगी। रायपुर के जोरा में कांग्रेस की आमसभा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे रायपुर के जोरा में आमसभा आयोजित है। आमसभा में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।