Congress 85th Plenary Session: प्रियंका गांधी का संबोधन- देश को आज कांग्रेस की जरूरत है, मोदी सरकार अपने मित्रों को फायदा पहुँचा रहे है!

रायपुर… कांग्रेस अधिवेशन के आज अंतिम दिन प्रियंका गांधी ने अधिवेशन को संबोधित किया। प्रिंयका ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की और कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलता मिलेगी। हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। हमें गिले-शिकवे दूर करने होंगे। कांग्रेस को मजबूत करना होगा, आज देश में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है। आज इस मुद्दे पर हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचा रहे हैं।किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। अब हमारे पास एक साल का वक्त है। जनता की हमसे से उम्मीद है। इस उम्मीद के लिए हमें जी-जान से लग जाना होगा। देश को आज कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस की विचारधारा जन-जन तक लेकर जाना होगा। विकास के मुद्दों पर ही काम करना होगा।

देश का आज माहौल नकारात्मक है। भविष्य के लिए हमें सकारात्मक होना होगा। पार्टी लिए आप सबकी जरूरत है आप निडर है। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पड़े लेकिन हमारे नेता डरे नहीं लड़े हैं वें डट कर खड़े हैं। देश के संविधान के लिए हम सबको इक्कठे लड़ना हैं।