Chhattisgarh News: सीएम भूपेश ने गोबर खरीदी की 4.41 करोड़ राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ये राशि अंतरित की। इसमें गौठान समितियों को 94 लाख रुपए का भुगतान किया गया। महिला समूहों के खाते में 64 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई।

IMG 20221219 WA0033

इनमें गोबर विक्रेताओं को अब तक 192.86 करोड़ रूपए और गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका हैं। इस बार पिछले पखवाड़े की तरह 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठानों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया गया हैं।

IMG 20221219 WA0035

गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया हैं। वही स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है।