Breaking : CM भूपेश बघेल के नए संयुक्त सचिव होंगे… जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा… 12 IAS अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतमान स्वीकृत

रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संयुक्त सचिव होंगे। अब तक वह उप सचिव के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किए जाने के बाद अब वह उप सचिव से संयुक्त सचिव प्रमोट किए गए।

उनके साथ-साथ साल 2012 बैच के कुल 12 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान ग्रेड स्वीकृत किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए ।

कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान पाने वाले अधिकारियों में जनसंपर्क आय़ुक्त तारण सिन्हा, रजत बंसल, शिव अनंत तायल, रितेश कुमार अग्रवाल, अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, इफ्फत आरा, दिव्या उमेश मिश्रा, संजय अग्रवाल और सुधाकर खलको के नाम शामिल।