मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत् हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का किया भुगतान…

Godhan Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का भुगतान किया हैं। भुगतान इस प्रकार से हुआ हैं। गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। गोधन न्याय योजना से अब तक हितग्राहियों को 419 करोड़ 25 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका हैं।

बता दें कि, विगत माह तक गौठानों में 107.75 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई थी। जिसमें तहत् गोबर विक्रेताओं को अब तक 215 करोड़ 50 लाख रूपए का भुगतान भी किया जा चुका हैं। इसमें गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों का भी 185.77 करोड़ रूपए का भुगतान अब तक किया हैं।