CG News: मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, 20 मिनिट तक चली चर्चा

रायपुर. रविवार शाम 6 बजे सीएम भूपेश बघेल राजभवन पहुँचे। राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करने सीएम राजभवन पहुँचे। बता दे कि आज 13 राज्यों के राज्यपाल बदलने के बाद छत्तीसगढ़ में भी नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई हैं। सीएम ने राज्यपाल को नए नियुक्ति की शुभकामनाएं दी। लगभग सीएम और राज्यपाल के बीच 20 मिनिट तक चर्चा चली। इस दौरान सीएम ने राज्यपाल से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

वही आज रविवार को राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी सौजन्य भेंट की। राज्यपाल उइके ने राज्यपाल खान के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनका स्वागत व अभिवादन किया।

दोनों ही राज्यपालों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम भी जाना। राज्यपाल उइके और राज्यपाल खान के बीच देश व प्रदेश के विभिन्न विषयों, गतिविधियों और प्रदेश में हो रहे नवाचारों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों राज्यपालों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर परस्पर एक-दूसरे का सम्मान किया।
साथ ही राज्यपाल उइके ने राज्यपाल खान को प्रदेश विशेषताओं की जानकारी दी और छत्तीसगढ़ भ्रमण का आग्रह किया।