CG BREAKING: राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों का एक जिले से दुसरे जिले में किया तबादला, देखिए DGP द्वारा जारी आदेश की कॉपी

Police Transfer in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अधिकारियों का तबादला किया हैं। इस संबंध में DGP अशोक जुनेजा के द्वारा आदेश जारी किया हैं। DGP द्वारा जारी आदेश में 3 इंस्पेक्टरों का नाम शामिल हैं। इनमें निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा को जिला नारायणपुर से राजनांदगांव, निरीक्षक सुधांशु बघेल को दुर्ग से रायपुर ट्रांसफर किया गया हैं। वहीं, निरीक्षक युराज तिवारी को गौरेला पेंड्रा मरवाही से जिला कोरबा में नवीन पदस्थापना आदेश जारी हुआ हैं। देखें लिस्ट-

IMG 20230323 WA0003



इसके अलावा, DGP द्वारा जारी दूसरे आदेश में कांकेर जिला में पदस्य हेड कांस्टेबल वैंकटेश्वर प्रसाद चंद्राकर को डी.सी.बी. कार्यायल पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद और दुर्ग जिला में पदस्य कांस्टेबल संजय चंद्राकर को डी.सी.आर.बी. कार्यायल पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग में नवीन पोस्टिंग मिली हैं। देखिए आदेश की कॉपी –

IMG 20230323 WA0004