Chhattisgarh News: रायपुर, बिलासपुर, कांकेर और बलौदाबाजार में सरकार के 4 साल पूरे होने पर जश्न, देखिए तस्वीरें

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आतिशबाजियां कर खुशियाँ मनाई गई। इस खुशी के मौके पर पार्टी के दिग्गज नेता और सैकड़ो कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही। खूब ढोल नगाड़ों से कांग्रेस मुख्यालय आज सराबोर रहा। वही मिठाई खिलाकर खुशिया मनाई गई। रायपुर ही नही बल्कि प्रदेश भर में आज जश्न का माहौल हैं।

IMG 20221217 18404898

बिलासपुर के पास सैदा धान खरीदी केंद्र में आज गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वही तखतपुर विधायक रश्मि सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

IMG 20221217 18404634

कांकेर ज़िले के विभिन्न गौठनो में गौरव दिवस आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत अंजनी के गौठान में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर विधायक शिशुपाल सॉरी और बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

IMG 20221217 18405101

बलौदाबाजार के गौठनो में भी कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया। साथ ही गोबर बेचने वाले व पैरा दान करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल, सीईओ गोपाल वर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।