Breaking News: 3 आईपीएस, राज्य पुलिस सेवा के 5 अफसरों का तबादला; इन ज़िलों के एसपी बदले गए

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर बालोद और नारायणपुर जिले के एसपी समेत कुल तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। बालोद एसपी सदानंद को नारायणपुर का एसपी, वहीं नारायणपुर एसपी गिरजा शंकर को एआईजी कांकेर बनाया गया है। जबकि सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई को बालोद जिले के नए पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को जारी इस आदेश के कुछ समय बाद ही गृह विभाग ने एक और तबादला सूची जारी की है। इस सूची में राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अफसरों का भी तबादला हुआ है।

छत्तीसगढ़ गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक उप सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद में पदस्थ आदित्य पांडे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैंप बासागुड़ा बीजापुर बनाया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस राजेश शर्मा को सहा. सेनानी 9वीं वाहिनी छसबल दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसीबी ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक अकीक खोखर को सहायक सेनानी 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अनूप लकड़ा को सहायक सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर की कमान सौंपी गई है। जबकि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक अजय लकड़ा को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बस्तर भेजा गया है। ये सभी अफसर राज्य प्रशासन सेवा से हैं।