मुख्यमंत्री ने जनसम्पर्क कर्मी श्री ऋषिराज शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया

रायपुर, 15 जनवरी 2013

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत श्री ऋषिराज शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह और संचालक जनसम्पर्क श्री ओ.पी. चौधरी ने भी श्री शर्मा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री ऋषिराज शर्मा का आज यहां राजेन्द्र नगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। संचालनालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। श्री शर्मा का कल यहां कांशीराम नगर स्थित अपने सरकारी मकान में निधन हो गया था।