छत्तीसगढ के 11 सांसदो मे रायगढ सासंद बने मोदी सरकार मे राज्य मंत्री ।

रायपुर 

देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्‍तीसगढ़ में पार्टी अध्‍यक्ष व रायगढ़ सांसद विष्णुदेव साय को राज्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश सीएम रमन सिंह, राज्यपाल शेखर दत्त और विस अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत प्रदेश सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडेय, राजेश मूणत, केदार कश्यप सहित संगठन के अन्य नेता उपस्थित रहे।

नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह जिन सांसदों को दिल्ली के गुजरात भवन में चाय पर बुलाया था उनमें विष्णुदेव साय भी शामिल थे। इसके बाद से ही तय हो गया था कि साय को मंत्री बनाया जा रहा है।

रायपुर लोकसभा सीट से लगातार छह बार सांसद रह चुके रमेश बैस को भी मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया है।

 

विष्णुदेव साय की उपल्बधियां…..

विष्णुदेव साय रायगढ़ सीट से लगातार चौथी बार जीतकर सांसद बने हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को 2 लाख 16 हजार 750 मतों से पराजित किया। विष्णुदेव साय प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। इस साल जनवरी में उन्हें पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी थी।

साय इससे पहले भी वर्ष 2006 से 2010 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में ही भाजपा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2006 में भी छत्तीसगढ़ में बहुमत प्राप्त करने में सफल रही और साथ ही लोकसभा के 11 में से 10 सीटें जीतने में सफल रही थी।

 

 

मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय के मंत्री बनने पर दी बधाई…..

cm-4_4

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदेव साय को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ. सिंह ने श्री विष्णुदेव साय को बधाई दी है और उनके प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व मिलने पर श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।