अम्बिकापुर : उठाव नहीं होने से समिति में जाम हुआ धान, कर्मचारियों को सताया ये डर, पहुंचे कलेक्टोरेट

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में कॉफी ज्यादा धान जमा हो गया है। उठाव नहीं होने से जाम की स्थिति बनी हुई है। जिससे कर्मचारी चिंतित है। अगर समय पर धान का उठाव नहीं हुआ तो धान सूख जाएगा। इसके साथ ही आए दिन मौसम खराब रहता है इस पर धान को किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो उन्हें रिकवरी भरना पड़ेगा। इस समस्या को लेकर सरगुजा कर्मचारी संघ ने आज सरगुजा कलेक्टर डीएमओ और फ़ूड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द धान का उठाव करने की मांग की है।

सरगुजा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के मुताबिक इन दिनों काफी धूप रहता है जिससे धान सूख रहा है। इसके अलावा मौसम बदलते रहता है। कभी अचानक बारिश होने की संभावना बन जाती है इससे धान को नुकसान होगा। और हम लोग को रिकवरी भरना पड़ सकता है। अगर सही समय पर धान का उठाव हो जाएगा तो यह समस्या दूर हो जाएगी।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अगर धान का उठाओ नहीं हुआ और हम लोग पर रिकवरी भरने की नौबत आएगी। तो हम 5-10 हजार तनख्वाह पाने वाले कहां से भरेंगे। इसलिए जल्द से जल्द खरीदी केंद्र से धान का उठाव करने की मांग की है।