छत्तीसगढ़ : एक महीने चलने वाला रसोई गैस 15 दिन में ख़त्म… हैरान उपभोक्ता सीधे एजेंसी पहुंचा… सिलेंडर में भरा मिला 5 किलो पानी…

कोरबा… एक उपभोक्ता उस वक्त हैरत में पड़ गया। जब उसके रसोई गैस के सिलेंडर में पांच किलो पानी भरा निकला। एजेंसी ने शिकायत पर दूसरा गैस सिलेंडर बदलकर दिया। दरअसल सीतामढ़ी निवासी  एक व्यक्ति के घर रसोई गैस में पांच किलो पानी भरा मिला। सीतामढ़ी निवासी विवेक रजक के घर करीब एक माह चलने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 15 दिन के भीतर खत्म हो गया, जबकि सिलेंडर में वजन था।

img 20210619 wa00654966021588353443438

ऐसे में विवेक ने सिलेंडर को हिलाया तो उसमें पानी भरा था। विवेक सिलेंडर लेकर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र स्थित पवन गैस एजेंसी पहुंचा। जहां उसने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों ने गैस की जगह सिलेंडर में पानी होने से इनकार कर दिया।

img 20210619 wa00637433418157908938894

विवेक ने जब इसे लेकर शिकायत की बात कही तो कर्मचारी गैस सिलेंडर बदलने को तैयार हुए। सिलेंडर का वजन नापा तो उसमें पांच किलो पानी मिला। इसके बाद दूसरा सिलेंडर बदलकर देते हुए पांच  किलो वजन की राशि नहीं ली।